ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अपनी मृत बेटी को न्याय दिलाने DSP ऑफिस पहुंचे पिता, रो-रोकर लगाई न्याय की गुहार

SITAMARHI : सीतामढ़ी में सामूहिक बलात्कार व हत्या मामले में अभियुक्तों की 4 महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर एक पिता आंख में आंसू लिए न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. पिता ने बताय

अपनी मृत बेटी को न्याय दिलाने DSP ऑफिस पहुंचे पिता, रो-रोकर लगाई न्याय की गुहार
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में सामूहिक बलात्कार व हत्या मामले में अभियुक्तों की 4 महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर एक पिता आंख में आंसू लिए न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ दरिंदों ने पहले सामूहिक बलात्कार किया उसके बाद उसकी हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 


अब बेबस पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए डीएसपी के पास गए ताकि डीएसपी उनकी बेटी को न्याय दिला सके लेकिन डीएसपी भी मुंह फेरकर निकल गए.  दरअसल, 11 अप्रैल 2020 एक दसवीं की छात्रा को पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी और उसके मांग में सिंदूर भर दिया था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी लेकिन इस घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त लड्डू राय की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. 


इस घटना का मुख्य अभियुक्त अभी भी खुलेआम घूम रहा है लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है. अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या मामले न्याय के लिए उसका पिता दर-दर भटक रहा है. ऐसी जघन्य घटना के 4 महीने बाद भी सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 


पीड़ित पिता अपनी मृत बेटी को न्याय दिलाना चाहते हैं और बोलते बोलते बार-बार बिलख बिलख के रोने लगते हैं. न्याय के लिए भटकते पिता का आरोप है कि पुलिस ने अब तक उनकी बेटी के साथ हुए जुल्मों का न्याय नहीं किया. पीड़ित पिता ने कहा कि अभियुक्त उसे केस उठाने की धमकी भी देते हैं और खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता