ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

10 खूंखार डकैतों को सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा : लूटे गये गहनो के साथ हथियार भी बरामद

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में लगातार डकैती की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने वाले 10 खूंखार डकैतों को पुलिस ने धर- दबोचा है। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मीडिया को इस बात

10 खूंखार डकैतों को सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा : लूटे गये गहनो के साथ हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में लगातार डकैती की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने वाले 10 खूंखार डकैतों को पुलिस ने धर- दबोचा है। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है।


सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि जिले में लगातार डकैती की घटनाएं सामने आ रही थी। डकैतो को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 10 डकैतो को छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डकैतों के पास से पांच जिंदा कारतूस, लूटे गये सोना-चांदी के आभूषण, देसी कट्टा, पिस्टल और डकैती में प्रयुक्त किए जाने वाले सामान को बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद निजाम, रवि शंकर, टिंकू, अमित कुमार, शंभू शाह ,जय किशोर राम ,शिव प्रकाश ,शमसुद्दीन नदाफ, विवेक शाह और दीपू कुमार यादव के रूप में हुई है। बता दें कि सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सभी 10 डकैतों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये डकैतों ने हाल ही में सुरसंड और बथनाहा में आधा दर्जन डकैती की वारदातों को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला रखी थी। लगातार डकैती की हो रही घटना से लोग भी परेशान थे और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 डकैतो को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता