ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में सनसनी

SITAMARHI : इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर से देखने को मिला है. देर शाम बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है.

सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर से देखने को मिला है. देर शाम बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीतामढ़ी पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की है, जहां ओएना पुल के दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है. गोली लगने के कारण बिजनेसमैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर स्थित नंदीपत मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घायल व्यवसायी की पहचान थाना क्षेत्र के खोपा गांव लालबाबू साह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक जख़्मी लालबाबू साह का गिसारा बाजार पर फॉर्च्यून का दुकान है. वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में पुल के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर जख़्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता