ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सीतामढ़ी में 'तमंचे पर डिस्को' वाली भाभी और भईया का वीडियो आया सामने, हाथ में हथियार लेकर खूब नाचे 'देवर'

SITAMARHI : अब तक आपने शादी समारोह या फिर किसी अन्य अवसर पर 'तमंचे पर डिस्को' वाला वीडियो खूब देखा होगा. एक ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जिसे जानकार आप हैर

सीतामढ़ी में 'तमंचे पर डिस्को' वाली भाभी और भईया का वीडियो आया सामने, हाथ में हथियार लेकर खूब नाचे 'देवर'
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI : अब तक आपने शादी समारोह या फिर किसी अन्य अवसर पर 'तमंचे पर डिस्को' वाला वीडियो खूब देखा होगा. एक ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान हो जायेंगे. अब तक बिहार में शादी समारोह में लड़के ही हथियार लेकर डांस करते हुए दिखाई देते होंगे लेकिन सीतामढ़ी जिले के एक शादी समारोह का वीडियो देख कर आप चौंक जायेंगे. क्योंकि इस वीडियो में भाभी भी 'तमंचे पर डिस्को' करती हुई दिख रही हैं. उनके साथ दूल्हा भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहा है. यकीन नहीं होता, तो आप इस वीडियो को देखिये -



मामला सीतामढ़ी जिले का है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव का है. जहां एक शादी समारोह में कुछ लोग हाथ में हथियार लेकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक महिला भी उनके साथ डांस कर रही है और युवक ताबड़तोड़ फायरिंग किये जा रहे हैं.


बहरहाल ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इतने लोगों के बीच आखिरकार कैसे युवक बेपरवाह होकर फायरिंग कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि विशनपुर आधार गांव में गगन देव महतो के बेटे की शादी थी. उसी शादी समारोह में विकास महतो तमंचे पर डिस्को करता हुआ दिखाई दे रहा है.


वीडियो में पिस्टल के कॉक को बार-बार चढ़ा कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है. इतना ही नहीं युवक पिस्टल की मैगजीन को भी बदलते हुए देखे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दूल्हा यानी कि जिसकी शादी थी. वह युवक बाहर रहता है और सिर्फ शादी करने अपने गांव आया था. इसी दौरान उसकी शादी में जम के गोलिया चली और तमंचे पर डिस्को होता रहा. दूल्हे के साथ एक महिला भी डांस कर रही है हालांकि वह दुल्हन है या कोई और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. कुछ लोगों का कहना है कि वह दूल्हे की भाभी भी हो सकती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता