ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

सीतामढ़ी में मनचलों की करतूत: लड़की से बातचीत करने की कोशिश, इनकार किया तो दी ऐसी सजा

SITAMARHI: कई लोगों की आदत होती है कि वे बिना मतलब के कही भी कॉल लगाने लगते हैं। अपना तो समय बर्बाद करते ही हैं दूसरों को भी परेशान करते हैं। यदि कॉल किसी महिला को लग जाए तो व

सीतामढ़ी में मनचलों की करतूत: लड़की से बातचीत करने की कोशिश, इनकार किया तो दी ऐसी सजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: कई लोगों की आदत होती है कि वे बिना मतलब के कही भी कॉल लगाने लगते हैं। अपना तो समय बर्बाद करते ही हैं दूसरों को भी परेशान करते हैं। यदि कॉल किसी महिला को लग जाए तो वो उनसे जान पहचान बढ़ाने की कोशिश करने लगते हैं। महिला से बात करके ऐसे लोग काफी खुश होते हैं और फिर बार-बार टाइम पास करने और नजदिकियां बढ़ाने के लिए महिला को कॉल लगाते हैं और महिला को अपने झांसे में लेने की कोशिश करते है। ऐसा ही कारनामा सीतामढ़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ युवकों ने किया है। 


बार-बार उस लड़की को कुछ मनचले फोन किया करते थे। लड़की इनकी करतूत से परेशान रह रही थी। एक दिन लड़की ने मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया जिसके युवकों ने लड़की को चाकू मार दी। चाकू मारकर लड़की का कपड़ा भी फाड़ डाला। चाकू मारे जाने से लड़की बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल कुमार, रोहित कुमार और रणधीर कुमार मौके से फरार हो गया।


 घायल पीड़िता ने बताया कि रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ बदमाश लड़कों ने उसे फोन कर दिया। उसने अनजाने कॉल को रिसिव किया तो इन मनचलों को यह पता चल गया कि यह नंबर किसी लड़की का है। जिसके बाद राहुल, रोहित और रणधीर नामक बदमाश उसे फोन करके तंग करने लगे। वह फोन पर बात करने से मना करती थी कहती थी कि जब हम जानते नहीं है तो फोन क्यों करे? 


लड़की रॉग नंबर कहकर फोन काट देती थी। ल़ड़की का फोन काटना मनचले युवकों को नागवार गुजरा। बदमाशों ने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। चाकू लगने से लड़की घायल हो गयी। लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इलाके के लोग भी मनचलों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता