ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

सीतामढ़ी में लूट की बड़ी वारदात, लूटपाट के दौरान पिता-पुत्र को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर करीब एक लाख रूपए लूट लिए और मौके से

सीतामढ़ी में लूट की बड़ी वारदात, लूटपाट के दौरान पिता-पुत्र को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर करीब एक लाख रूपए लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना सोनबरसा प्रखंड स्थित पुल के पास की है।


स्थानीय लोगों दवारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार सोनबरसा प्रखंड निवासी पिता-पुत्र शंकर दास और सुशील दास बैंक से रूपए निकालकर वापस अपने घर लौट रहे थे।


 इसी दौरान सोनबरसा स्थित पुल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हे रोका और रूपए लुटने की कोशिश की। पिता-पुत्र ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया और रूपए लूटकर फरार हो गये। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


मौके पर पहुंची सोनबरसा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता