ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

यौन शोषण का शिकार दिव्यांग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, इंसाफ के लिए महिला थाना से बथनाहा थाना दौड़ती रही पीड़िता

SITAMARHI : जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में यौन शोषण की शिकार दिव्यांग नाबालिग लड़की ने एक पुत्र को जन्म दिया है. जिसके बाद से पीड़ित लड़की का परिवार चिंतित ह

यौन शोषण का शिकार दिव्यांग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, इंसाफ के लिए महिला थाना से बथनाहा थाना दौड़ती रही पीड़िता
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI :  जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में यौन शोषण की शिकार दिव्यांग नाबालिग लड़की ने एक पुत्र को जन्म दिया है. जिसके बाद से पीड़ित लड़की का परिवार चिंतित है. पीड़िता का परिवार पहले आरोपित युवक और उसके परिजन से व्यक्तिगत तौर पर लड़की को अपनाने की गुहार लगायी है. मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.


इस घटना को लेकर जब बात नहीं बनी तो पंचायती हुई. फिर भी आरोपित युवक का परिवार लड़की को अपनाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार पहले बथनाहा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. वहां से महिला थाना जाने को बोला गया तो लड़की का पिता महिला थाना भी पहुंचा, लेकिन महिला थाना से भी पीड़िता के साथ स्थानीय थाने की पुलिस के साथ भेजने को कहा गया. जिसके बाद परिवार निराश होकर घर लौट गया. पीड़िता प्रवस पीड़ा में थी, इसलिए पीड़िता को साथ नहीं ले जाया गया था. पीड़ित दिव्यांग लड़की ने पुत्र को जन्म दिया और इसकी सूचना जब स्थानीय थाने की पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आयी. 


थानाध्यक्ष पंकज कुमार बताया कि उन्होंने एक महिला पुलिस के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा. पुलिस ने पीड़ित लड़की से पूरी घटना के संबंध में पूछताछ की. पीड़ित लड़की के भाई व पिता से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया गया कि आरोपित लछुआ गांव निवासी लक्ष्मण पूर्वे द्वारा उसके साथ चार बार यौन शोषण किया गया था और किसी से नहीं कहने की धमकी दी गयी थी.


वह डर से कभी अपने माता-पिता से इस बात का जिक्र नहीं किया. समय बीतने के बाद जब शरीर से पता चलने लगा कि वह गर्भवती है, तब लड़की का परिवार आरोपित के परिवार पर लड़की को अपनाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा. लेकिन, हर बार आरोपित परिवार लड़की को अपनाने से इंकार करता रहा.


लड़की के भाई ने बताया कि सोमवार को जब अखबार में खबर प्रकाशित हुई, उसके बाद से आरोपित युवक अपने घर से फरार है. सभी आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आलोक में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता