ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

सीतामढ़ी में हॉर्न देने के बाद भी नहीं हटा पियक्कड़, ड्राइवर को रोकनी पड़ी ट्रेन, जानें पूरा मामला

SITAMARHI : बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार सख्त है. लेकिन शराब और शराबियों के नये नये कारनामे सामने आते ही जा रहे हैं. इसी क्रम में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर रेलवे ट्रै

सीतामढ़ी में हॉर्न देने के बाद भी नहीं हटा पियक्कड़, ड्राइवर को रोकनी पड़ी ट्रेन, जानें पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार सख्त है. लेकिन शराब और शराबियों के नये नये कारनामे सामने आते ही जा रहे हैं. इसी क्रम में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर साइकिल लगा दिया. जिस वजह से ट्रेन को मजबूरन रोकना पड़ा. 


घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर रेलवे पुल की है. जहां सीतामढ़ी-पाटलिपुत्र ट्रेन को रुनीसैदपुर में नदी पर बने रेलवे पुल पर ही अपनी साइकिल लगाकर 10 मिनट तक रोक कर शराबी ने हंगामा किया. ट्रेन के ड्राइवर द्वारा लगातार हॉर्न दिया गया, लेकिन शराबी नहीं माना. एक बुजुर्ग ने हटाने का प्रयास किया, फिर भी वह नहीं माना. इसके बाद ड्राइवर खुद ट्रेन से उतरा और युवक को थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि, इसके बाद भी युवक वहां से नहीं हट रहा था. 


ट्रेन में मौजूद साक्षी के अनुसार ट्रेन में बैठे लोगों ने भी उसे समझाया. बाद में ट्रेन का ड्राइवर थक हार कर नीचे उतरा और युवक को हटाने की कोशिश किया, लेकिन युवक ड्राइवर से ही उलझ गया. फिर मजबूरन ड्राइवर ने युवक को आठ-दस थप्पड़ मारे तब जाकर उसका नशा उतरा.

टैग्स