ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

सीतामढ़ी में मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

SITAMARHI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इलाके की है. जहां जयनगर-कचहरीपुर के निकट झिम नदी के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान जयनगर के रहने वाले सत्यनारायण राय के बेटे सुखारी राय (45) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सुखारी राय अपने बेटी को छोड़ने गए थे. इस दौरान घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने उसे गोली मार दी.


घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है.उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता