ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बेखौफ अपराधी : अधेड़ की गोली मारकर हत्या, खेत में फेंका गया शव

SITAMARHI: सीतामढ़ी में अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के शव को खेत में फेंक दिया गया। जहां से लावारिस हालत में अधेड़ की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। घटना नानपुर था

सीतामढ़ी के बेखौफ अपराधी : अधेड़ की गोली मारकर हत्या, खेत में फेंका गया शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के शव को खेत में फेंक दिया गया। जहां से लावारिस हालत में अधेड़ की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर गांव की है मृतक की पहचान परमेश्वर सहनी के रूप में हुई है। 


नानपुर थाना के मझौर में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। नानपुर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची है और मृतक अधेड़ के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 


वहीं परमेश्वर सहनी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या क्यों हुई और इसका कारण क्या था। इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता