ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

बिहार में तस्करी का नया खेल: दूल्हे की कार से तीन करोड़ का गांजा जब्त, STF का बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में एसटीएफ और पुलिस ने शादी की बारात जैसी सजाई गई कार से 142.2 किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में दो तस्कर भाइयों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

Bihar Crime News
बिहार में तस्करों का नया पैंतरा
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में तस्करों ने गांजा तस्करी का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस और एसटीएफ को भी हैरान कर दिया। नेपाल से लाई जा रही 142.2 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप को छिपाने के लिए तस्करों ने कार को दूल्हे की बारात वाली गाड़ी की तरह फूलों और मालाओं से सजा दिया था।


बिहार एसटीएफ और सुरसंड थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। सुरसंड थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी के दौरान एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।


तलाशी के दौरान कार से शादी जैसी सजावट के नीचे छिपाए गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। इसके साथ ही एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी विकास महतो उर्फ विकास कुमार और उसके भाई अमृत कुमार के रूप में हुई है। दोनों उमेश महतो के पुत्र हैं।


पुलिस के अनुसार, यह दोनों लंबे समय से नेपाल से गांजा लाकर बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहे थे। तस्करों ने शादी-ब्याह के सीजन में बारात वाली गाड़ियों की कम जांच का फायदा उठाने की योजना बनाई थी, ताकि किसी को शक न हो।


पूछताछ में मुख्य आरोपी विकास महतो ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से गांजा मंगाकर कई जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। एसटीएफ के मुताबिक वह इस नेटवर्क का मुख्य सरगना है और उसके तार अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब अन्य सहयोगियों और सप्लायरों की तलाश में जुटी है।


सुरसंड थाना अध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि नेपाल से बड़ी मात्रा में गांजा आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली गई और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इस मामले में सुरसंड थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हाल के दिनों में ड्रग्स तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, और इस कार्रवाई को एसटीएफ की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता