ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

सीतामढ़ी सदर अस्पताल से फरार हुआ CSP लूटकांड का आरोपी, एनकाउंटर में घायल होने के बाद था भर्ती

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल से अन्हारी CSP लूटकांड का आरोपी फेकन कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एनकाउंटर में घायल होने के बाद उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी है।

बिहार न्यूज
हाफ एकाउंटर के बाद पकड़ा गया था फेकन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। अन्हारी CSP लूटकांड का आरोपी फेकन कुमार मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल से फरार हो गया। 

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश में जिलेभर में सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, फेकन कुमार सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा गांव का निवासी है। वह अन्हारी स्थित CSP से करीब ₹1.50 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।


बताया जाता है कि 3 जुलाई को पुलिस और फेकन कुमार के बीच हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी प्राथमिक इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी मंडल कारा भेज दिया गया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर बेहतर इलाज के लिए करीब पांच दिन पहले उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान मंगलवार को इलाज के बीच आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।


 घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अकेले फरार हुआ या उसे किसी की मदद मिली।


अस्पताल में सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना ने अस्पताल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता