ब्रेकिंग
Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत

Sitamarhi Crime News: जान का दुश्मन बना सगा भाई, आपसी विवाद में छोटे को मारी गोली

SITAMARHI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून के रिश्ते दागदार हो रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से

Sitamarhi Crime News: जान का दुश्मन बना सगा भाई, आपसी विवाद में छोटे को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून के रिश्ते दागदार हो रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां सगे बड़े भाई ने आपसी विवाद में छोटे भाई को गोली मार दी।


दरअसल, सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जख्मी की पहचान मिट्ठू सिंह के रूप में की गई है जबकि गोली मारने वाले भाई की पहचान पिंटू सिंह के रूप में हुई है।


जख्मी मिट्ठू सिंह को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पिंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पिंटू सिंह और मिट्ठू सिंह का वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।


Sitamarhi Crime News: जान का दुश्मन बना सगा भाई, आपसी विवाद में छोटे को मारी गोली

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता