ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

शीशा फैक्ट्री के मालिक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर किया अंधाधूंध फायरिंग, बाल-बाल बचे कारोबारी

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने इस बार पटना से सटे सिटी इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां शीशा कारोबारी से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी ग

शीशा फैक्ट्री के मालिक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर किया अंधाधूंध फायरिंग, बाल-बाल बचे कारोबारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने इस बार पटना से सटे सिटी इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां शीशा कारोबारी से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी और मांग पूरी नहीं होने पर उनकी फैक्ट्री में आए नकाबपोश अपराधियों ने कारोबारी पर अंधाधूंध फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान कारोबारी बाल-बाल बच गये। 


गोली चलाने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। हालांकि सभी बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को फायरिंग करने वाले का नाम भी बताया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। 


घटना पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र की है जहां हजारी मुहल्ला स्थित शीशा फैक्ट्री में हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने फैक्ट्री के मालिक पर अंधाधूंध  फायरिंग कर दी। वही फैक्ट्री मालिक ने किसी जान बचाकर भाग निकले। वही फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर सारे अपराधी मौके से फरार हो गये। पीड़ित फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले फोन पर पांच लाख रुपए बतौर रंगदारी मांगी गयी थी। 


रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी फैक्ट्री में आए और गोली चलानी शुरू कर दी। किसी तरह अपनी जान बचाते हुए वहां से कारोबारी भागे। पीड़ित ने यह भी बताया कि चांद नाम का अपराधी लगातार रंगदारी मांग रहा था। हमारे बीच के लोग उसको सपोर्ट करते हैं जिससे मो.चांद का काफी मन बढ़ा हुआ है। 


पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 25 जनवरी को चांद ने रंगदारी मांगी थी। लेकिन इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। इसके बाद लगातार रंगदारी मांगी जा रही थी। लेकिन उन्होंने इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। रंगदारी की रकम नहीं मिलने के बाद आज नकाबपोश अपराधी कारखाने पर पहुंच गये फायरिंग करने लगे। उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।  

शीशा फैक्ट्री के मालिक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर किया अंधाधूंध फायरिंग, बाल-बाल बचे कारोबारी


शीशा फैक्ट्री के मालिक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर किया अंधाधूंध फायरिंग, बाल-बाल बचे कारोबारी


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता