ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 3 मुन्ना भाई, हाईटेक तरीके से कर रहे थे चोरी

DARBHANGA : केंद्रीय चयन पर्षद के सिपाही भर्ती (चालक) की लिखित परीक्षा जिले के विभिन्न एग्जाम सेंटरों पर शांति रूप से संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान 3 मुन्ना भाई को भी गिर

सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 3 मुन्ना भाई, हाईटेक तरीके से कर रहे थे चोरी
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA :  केंद्रीय चयन पर्षद के सिपाही भर्ती (चालक) की लिखित परीक्षा जिले के विभिन्न एग्जाम सेंटरों पर शांति रूप से संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान 3 मुन्ना भाई को भी गिरफ्तार किया गया. परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तीनों युवकों के पास से ब्लूटूथ, हेडफोन और कुछ चीट पुर्जा बरामद हुए हैं. पुलिस इन युवकों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.


इस मामले पर सदर डीएसपी अनुज कुमार ने बताया कि आज आरक्षी चालक की परीक्षा थी, जिसमें तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं. इन तीन व्यक्ति में से दो रोज पब्लिक स्कूल से पकड़े गए हैं, जो डिवाइस से चोरी करते पकड़े गए. ये दोनों छपरा के रहने वाले हैं और एक व्यक्ति सी एम आर्टस कॉलेज से चोरी करते पकड़ा गया है. ये अररिया जिला का रहने वाला है.


केंद्रीय चयन पर्षद के सिपाही भर्ती (चालक) की लिखित परीक्षा को लेकर दरभंगा में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे. शहर के मिल्लत कॉलेज, सी.एम कॉलेज, बी.के.डी राजकीय बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), पब्लिक स्कूल,बेला, के.एस. कॉलेज, लहेरियासराय, एम.एल.एस.एम कॉलेज, सी.एम. साईन्स कॉलेज, महात्मा गांधी कॉलेज, एंजल उच्च विद्यालय भीगो, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद, रोज पब्लिक स्कूल, जी.एम. रोड, रोज पब्लिक स्कूल, जी.एन. गंज, लहेरियासराय, नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, लहेरियासराय, महारानी कल्याणी कॉलेज, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीसागर, दरभंगा में आयोजित की गई. 


परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की ओेर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए को निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता