ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

शिक्षक की हाथपैर बांध कर की जमकर धुनाई, लगा ये गंभीर आरोप, Video Viral

MOTIHARI : मोतिहारी में एक शिक्षक की जमकर धुनाई की गय़ी है। शिक्षक की पिटाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुजी पर गंदा काम करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जां

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक शिक्षक की जमकर धुनाई की गय़ी है। शिक्षक की पिटाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुजी पर गंदा काम करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।


शिक्षक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर का बताया जा रहा है ।बताया जा रहा है कि शिक्षक शुक्रवार की रात कोइरगवा गांव में किसी के घर मे घुसकर गंदा काम करते पकड़ा गया है। महिलाओं ने घर में ही शिक्षक को पकड़कर हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की है ।पिटाई के बाद गांव में पंचायती कर आरोपी शिक्षक को छोड़ा गया है। वहीं ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया है ।वीडियो को लोग खूब ट्रोल कर रहे है।


बता दें कि इसके पहले भी ये शिक्षक विवादों से घिरा रहा है। लोगों के मुताबिक शिक्षक के पास से शराब भी बरामद किया जा चुका है। वहीं विवादों के चलते ये शिक्षक अब तक तीन स्कूलों से बाहर किया जा चुका है। संग्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो अभी हमे भी मिला है ।मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता