ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा-अगला नंबर बापू का

DESK: सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक पोस्ट के जरीये धमकी मिली है। पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। धमकीभरे इस पोस्ट में यह लिखा गया है

सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा-अगला नंबर बापू का
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक पोस्ट के जरीये धमकी मिली है। पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। धमकीभरे इस पोस्ट में यह लिखा गया है कि अगला नंबर बापू का है। 


सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से एक धमकीभरा पोस्ट किया गया है। जिस पर लिखा है अगला नंबर बापू का। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


बता दें कि सिद्धू मूसेवाला गायक-गीतकार और रैपर होने के अलावा कांग्रेस नेता भी थे। उनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में मूसा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पंजाब, दिल्ली और मुंबई की पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को अटारी सीमा के पास पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में 4 गैंगस्टर मारे गए थे। 5 घंटे चले एनकाउंटर में मारे गए चारों गैंगस्टर्स में से 2 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे। इनकी पहचान जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा के रूप में हुई है।