ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शराबी पति ने पत्नी के चेहरे पर डाला तेजाब, पूरे परिवार के साथ हुआ फरार

SUPAUL: सुपौल में एक हैवान पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। सोए अवस्था में सुबह-सुबह तेजाब डालकर पति अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गय

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक हैवान पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया।  सोए अवस्था में सुबह-सुबह तेजाब डालकर पति अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गया। तड़पती पत्नी को गांव वालों ने राघोपुर अस्पताल पहुंचाया ।फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


यह घटना  राघोपुर थाना इलाके के धरहरा गांव स्थित धोबी टोला की है। जहां मो. नौशाद नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के उपर शराब के नशे में धुत होकर तेजाब डाल दिया।इस बाबत पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ दहेज को लेकर अक्सर मारपीट किया करता था। कल देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया था । इस दौरान नोकझोंक में ननद ने कहा कि इसके चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दो। जिसके बाद सब ने मुझे सोने दिया और सोए अवस्था में सुबह 4:00 बजे मेरे चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दिया और सभी फरार हो गए । 


वहीं पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि दहेज को लेकर गांव में भी कई बार पंचायत हुई और गांव के सरपंच के कहने पर ही अपनी बेटी को वहां रहने दिया था।  आरोपी नौशाद कि इससे पहले भी कई शादी हो चुकी है और पीड़ित नजराना खातून उसकी तीसरी बीबी है।वहीं राघोपुर अस्पताल के चिकित्सक ने भी पीड़ित लड़की के तेजाब से घायल होने की पुष्टि की है।हालांकि राघोपुर पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता