ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

शिवहर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेपाली और अंग्रेजी शराब के साथ 2 कारोबारियों को दबोचा

SHEOHAR: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले अपने आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब को बेचने वाले ही

शिवहर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेपाली और अंग्रेजी शराब के साथ 2 कारोबारियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले अपने आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब को बेचने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। आए दिन शराब की खेप पकड़ी भी जा रही है। पुलिस शराब पीने और बेचने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। इस बार भी उत्पाद विभाग ने शिवहर में बड़ी कार्रवाई की है। 


शिवहर में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की बड़ी खेप के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। शिवहर उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर व पिपराही थाना क्षेत्र के रतनपुर में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में नेपाली व अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को दबोचा गया। उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।