ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़े का खुलासा, लाखों रुपए के साथ सहयोगी समेत पकड़ा गया BPSC टीचर; ऐसे खुला राज

DARBHANGA: बिहार में शिक्षक बहाली के दो चरण खत्म हो चुके हैं। दोनों चरणों में लाखों शिक्षकों की बहाली सरकार ने की है। इसी बीच दरभंगा में पहले चरण की शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़े का

शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़े का खुलासा, लाखों रुपए के साथ सहयोगी समेत पकड़ा गया BPSC टीचर; ऐसे खुला राज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार में शिक्षक बहाली के दो चरण खत्म हो चुके हैं। दोनों चरणों में लाखों शिक्षकों की बहाली सरकार ने की है। इसी बीच दरभंगा में पहले चरण की शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। चयनित विद्यालय अध्यापकों के बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक फर्जी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के आदेश पर दरभंगा में 3 जनवरी से चयनित विद्यालय अध्यापक का बायोमेट्रिक सत्यापन का काम चल रहा है। उसी दौरान बीते 10 जनवरी को बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापक के बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया, जिसमें एक फर्जी शिक्षक पकड़ा गया है। जिसके बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने लहेरियासराय थाना को लिखित आवेदन देते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं। बताते चले कि शिक्षक देवेन्द्र कुमार महतो मध्य विद्यालय खरारी, बालक, बहेड़ी में अध्यापक के रूप में योगदान एवं कार्यरत था।


बताया जा रहा है कि बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापक के बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी विद्यालय अध्यापक देवेन्द्र कुमार महतो पकड़ा गया है। शिक्षक का आधार संख्या, बीपीएससी परीक्षा का रौल नंबर, शिक्षक आईडी का बायोमेट्रिक मिलान नहीं हुआ और ना ही फोटो का ही मिलान हुआ। पूछताछ के दौरान अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि उनके साथ आये एक अन्य व्यक्ति जिनका नाम नवीन कुमार है, वो फर्जी अध्यापक देवेन्द्र कुमार महतो की जगह पर परीक्षा में बैठे थे।


नवीन कुमार ने भी लिखित रूप से स्वीकार किया है की वह देवेन्द्र कुमार की जगह पर परीक्षा में बैठे थे। बायोमेट्रिक सत्यापन के क्रम में यह भी पाया गया कि नवीन कुमार ही परीक्षा में बैठा था, उनका फोटो का भी मिलान हो गया है। साथ ही प्रधानध्यापक के द्वारा भी यह स्वीकार किया गया है की बायोमेट्रिक मिलान के दौरान जिस व्यक्ति का फोटो का मिलान हुआ है वह व्यक्ति विद्यालय में कार्यरत नहीं था। साथ ही फर्जी शिक्षक एवं उनके सहयोगी के पास से तीन लाख उनचालीस हजार रुपये पाया गए हैं।


इस खुलासे के बाद जिले के शिक्षा महकमें में हड़कंप मच गया है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार की शिकायत पर लहेरियासराय थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी शिक्षक ने पुलिस के सामने कई लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी शिक्षक तीन लाख से अधिक रूपए लेकर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए क्यों पहुंचा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता