ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना महिला थाना में कटेगी शरजील इमाम की रात, कल दिल्ली लेकर जाएगी पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दिल्ली पुलिस देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को लेकर पटना पहुंची है. शरजील इमाम को पटना महिला थाना में रखा गया है. शर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दिल्ली पुलिस देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को लेकर पटना पहुंची है. शरजील इमाम को पटना महिला थाना में रखा गया है. शरजील इमाम की आज की रात इसी महिला थाने में कटेगी. दिल्ली पुलिस जहानाबाद कोर्ट में इमाम को पेश करने के बाद सीधे पटना लेकर आई है. 


जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद शरजील को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को दिया गया है. दिल्ली पुलिस अब शरजील को लेकर पटना पहुंची है. बताया जा रहा है कि कल हवाई मार्ग से शरजील को दिल्ली लेकर जाया जाएगा. दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस और बिहार पुलिस ने कम्बाइंड ऑपरेशन में शरजील को उसके पैतृक गांव से अरेस्ट किया है. बिहार एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से शरजील को अरेस्ट किया गया है. दिल्‍ली पुलिस नेे उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी की कोर्ट मेंं पेश किया है. 


जहानाबाद के काको थाना इलाके से शरजील की गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया गया है. भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता