ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी हत्या, SIT ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: शिवहर के माधोपुर छाता गांव में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी ने तकनीकी जांच और छापेमारी के जरिए इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव में 23 मई को हुई इस घटना में विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि 23 मई को गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक पक्ष ने रामकली देवी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शिवहर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद हिरम्मा थाना में कांड संख्या 20/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन किया गया। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार, हिरम्मा थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम को शामिल किया गया।


एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए चारों अभियुक्तों — होरिल कुमार, वंशालाल राय, किशोर राय और प्रमिला देवी को माधोपुर छाता गांव से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।


एसपी शुभांक कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता