ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

शिवहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, संचालक समेत दो गिरफ्तार

शिवहर पुलिस ने तरियानी थाना क्षेत्र के आर्केस्ट्रा ग्रुप से दो नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया। पुलिस ने संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

शिवहर: बिहार के शिवहर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।


मामला तरियानी थाना क्षेत्र के समहुती बाजार स्थित आर्यन म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा केंद्र का है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 27 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि आर्केस्ट्रा ग्रुप में नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराया जा रहा है।


सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर "ऑपरेशन सवेरा" के तहत पुलिस उपाधीक्षक (AHTU) भाई भरत के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम में AHTU, तरियानी थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) के अधिकारी शामिल थे।


पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आर्केस्ट्रा केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान केंद्र के संचालक मनीष कुमार और उसकी सहयोगी रिकी कुमारी उर्फ रिकी खातून को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर उन्हें आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया है। मामले में तरियानी थाना में कांड संख्या 235/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी प्रमाणों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट