ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिवहर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, लंबे समय से भारत में अवैध रूप से रह रहा था नृपेंद्र नाथ

SHEOHAR: शिवहर पुलिस और एटीएस की टीम ने तरियानी से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया की बांग्लादेशी नागरिक खुद को सीतामढ़ी का निवासी

शिवहर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, लंबे समय से भारत में अवैध रूप से रह रहा था नृपेंद्र नाथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर पुलिस और एटीएस की टीम ने तरियानी से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया की बांग्लादेशी नागरिक खुद को सीतामढ़ी का निवासी बता तरियानी थाना क्षेत्र के मुंशी चौक में घूम रहा था। एटीएस और शिवहर पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक से घंटों पूछताछ की। 


उसने टूटी-फूटी हिन्दी में अपना नाम आकाश विश्वास और पिता का नाम आनादि विश्वास बताया। बांग्लादेवी नागरिक खुद को सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत पंछौर का निवासी बता रहा था। एटीएस और पुलिस ने जब उससे जब कड़ाई से पूछताछ की तब शख्स ने अपना नाम नृपेंद्र नाथ बताया और पिता का नाम अनादि बाला बताया। 


उसने बताया कि वो बांग्लादेश के जिनाईदाह जिले के नरीकेल बरियां थाना क्षेत्र के बुजीबाला गांव का रहने वाला है। वह भारत में अवैध रूप से रह रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जिला पुलिस की सक्रियता से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। 

शिवहर से समीर झा की रिपोर्ट




रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता