ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

शिवहर और जमुई में महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

SHEOHAR/ JAMUI: बिहार के शिवहर और जमुई जिले में महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शिवहर में 20 साल की लड़की की लाश धान के खेत से संदिग्ध हालत में मिली है। वही जमु

शिवहर और जमुई में महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SHEOHAR/ JAMUI: बिहार के शिवहर और जमुई जिले में महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शिवहर में 20 साल की लड़की की लाश धान के खेत से संदिग्ध हालत में मिली है। वही जमुई में 25 साल की युवती की लाश झाड़ी से बरामद किया गया है। शव को मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


सबसे पहले बात शिवहर की कहते हैं जहां धान के खेत से 20 साल की लड़की की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तरियानी थाना क्षेत्र के पचरा गांव के सरेह में धान के खेत से संदिग्ध परिस्थिति में लड़की की लाश मिली है। बरामद शव की पहचान नथुनी सहनी का 20 वर्षीय लड़की मेनका कुमारी के रूप में हुई है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया है की शव को देखने से प्रथम दृश्य आत्महत्या लग रही है। गले पर निशान पाया गया है। मृतक लड़की मेनका कुमारी कुछ दिनों पहले अपने नाना के घर तरियानी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवासी में अपने नाना जहाज सहनी के यहां पर आकर रह रही थी। एसडीपीओ ने बताया है की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेजा गया है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की पुलिस जांच में जुटी है। 


वही जमुई में 25 वर्षीय युवती की लाश झाड़ी से मिली है। बरामद शव के गले और चेहरे पर जख्म के निशान मिले है। लाश के शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव की पहचान में पुलिस जुटी है। जमुई में मंगलवार देर शाम चकाई थाना क्षेत्र के बामदह पंचायत के ढोडसाकोला बहियार के झाड़ी में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला का शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना चकाई थाना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही चकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।  आसपास के गांव के लोगों से पुलिस संपर्क कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ढोडसाकोला इलाके में मवेशी चरा कर लौट रहे चरवाहा की नजर बहियार की झाड़ियां में एक महिला के शव पर पड़ी। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर चकाई थाना के एसआई अविनाश कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। महिला की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है उसके गले और चेहरे पर जख्म के निशान है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

शिवहर से समीर झा और जमुई से धीरज की रिपोर्ट