ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शिवहर में महाकाल गैंग के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल से 15 लाख की रंगदारी की मांग

SHEOHAR : बिहार में इनदिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में शिवहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : बिहार में इनदिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में शिवहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल से 15 लाख की रंगदारी की मांग करने के मामले में पुलिस ने महाकाल गैंग के मास्टरमाइंड को दबोचा लिया है. 


शिवहर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल सदानंद सिंह यादव से 15 लाख रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल सदानंद सिंह यादव से मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर रंगदारी में 15 लाख रुपए की मांग की गई थी रंगदारी मांगने वाले ने मैसेज में अपने आप को महाकाल गैंग का सरगना बताया था. गिरफ्तार अपराधी की पहचान अरविंद सिंह उर्फ पट्ठा के रूप में की गई है. जो महाकाल गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. 


एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि बार-बार फोन कर 15 लाख रंगदारी नहीं देने पर प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. इस मामले को लेकर शिवहर थाना में प्रिंसिपल की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने अपराधी के पास से उसके मोबाइल को भी जब्त किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता