ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : डीएम ने पत्नी और सास पर किया केस, जबरन वसूली का आरोप, तलाक भी मांगा

SHEOHAR : शिवहर डीएम सज्जन राजशेखर एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्ख़ियों में आ गये हैं. शिवहर डीएम ने अपनी पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेसन पर ही मानहानी,

बिहार : डीएम ने पत्नी और सास पर किया केस, जबरन वसूली का आरोप, तलाक भी मांगा
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर डीएम सज्जन राजशेखर एक बार फिर अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्ख़ियों में आ गये हैं. शिवहर डीएम ने अपनी पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेसन पर ही मानहानी, जबरन पैसा वसूली समेत सात धाराओं के तहत शिवहर टाउन थाना में केस दर्ज कराया है. साथ ही उन्होंने शिवहर के परिवार न्यायालय में अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी भी दाखिल की है. 


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर टाउन थाना में शिवहर डीएम सज्जन राजशेखर की पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना को लेकर जून महीने में दर्ज कराया गया था अब उस केस में एक नया मोड़ आया है. डीएम सज्जन राजशेखर ने अपनी पत्नी और सास पर मानहानी, जबरन पैसा वसूली समेत सात धाराओं के तहत केस कराया है. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए शिवहर के परिवार न्यायालय में अर्जी भी दी है, जो अभी फिलहाल पेंडिंग ही है. 


वहीं डीएम की पत्नी का कहना है कि वो अभी तलाक के लिए तैयार नहीं है. वहीं डीएम की पत्नी ने अपने पति पर बच्चे के पालन के लिए पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है. पत्नी का कहना है कि दोनों की चेन्नई में चार सितंबर, 2017 को शादी हुई थी. दोनों का एक बेटा दैविक और ढ़ाई साल की बेटी हीरा है. बेटी का जन्म 27 नवंबर 2018 को हुआ. लेकिन, उनकी बेटी हीरा को उनके डीएम पति ही अपने साथ रखते हैं. जबकि, उनका बेटा उनके साथ रहता है. पत्नी ने कहा कि उनके पति बच्चे के भरण-पोषण के लिए भी पैसे नहीं देते हैं. 

टैग्स