ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शराबबंदी वाले राज्य में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन और कार भी जब्त, पुलिस को देख भागे शराब तस्कर

SHEOHAR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेपाल से शराब लाकर बिहार में बेच रहे हैं। इसी बात की गुप्त सूचना पुलिस को

शराबबंदी वाले राज्य में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन और कार भी जब्त, पुलिस को देख भागे शराब तस्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेपाल से शराब लाकर बिहार में बेच रहे हैं। इसी बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद कार्रवाई की गयी और नेपाली शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया। शिवहर पुलिस ने 1017 लीटर नेपाली शराब बरामद किया है। एक पिकअप वैन और एक कार भी जब्त किया गया है।


 शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप की सप्लाई होने वाली है। इसी सूचना पर एसपी ने तरियानी थानेदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसके बाद कुशहर गांव में छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद किया गया।  


शिवहर एसपी ने बताया कि पुलिस ने 113 कार्टून में 1017 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया है. वहीं एक पिकअप वैन और एक कार को भी जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गये। शराब कारोबारी की पहचान कर ली गयी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी शराब तस्कर सलाखों के पीछे होंगे। 

समीर कुमार झा की रिपोर्ट

शराबबंदी वाले राज्य में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन और कार भी जब्त, पुलिस को देख भागे शराब तस्कर