ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: सब्जी कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

SHEOHAR: खबर शिवहर की है, जहां बदमाशों ने एक सब्जी व्यवसायी की हत्या कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 104 को दुर्गा सब्जी मंडी के मुख्य गेट के पास जाम कर दिया है। अपरा

बिहार: सब्जी कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम
Desk
2 मिनट

SHEOHAR: खबर शिवहर की है, जहां बदमाशों ने एक सब्जी व्यवसायी की हत्या कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 104 को दुर्गा सब्जी मंडी के मुख्य गेट के पास जाम कर दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोग सड़क पर आगजनी कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


मृतक की पहचान शिवहर नगर परिषद वार्ड नंबर 4 निवासी विजय साह के बेटे 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा नयागांव और पहाड़पुर के बीच बंगला चौक, धनहारा के मोड़ के पास मिली। परिजनों ने बताया है कि कल मधुबन से सब्जी लेकर बाइक  से देर शाम करीब 8 बजे के आसपास लौट रहा था।


काफी रात होने के बाद परिजनों ने उसे फोन पर किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद घर वालों ने स्थानीय श्यामपुर थाना को इसकी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि थाना में भी काफी फोन किया गया लेकिन वह से कोई जवाब नहीं मिला। किसी ने भी फोन नहीं उठाया। काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 


वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर उसके शव को फेक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक के पीठ पर चोट के निशान पाए गए है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। और आक्रोशितों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

टैग्स