ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

JAP नेता सुबोध राय हत्याकांड का खुलासा, मर्डर के लिए दी गई थी तीन लाख की सुपारी

SEOHAR : बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां पुलिस ने बेलसंड विधानसभा के पूर्व जाप उम्मीदवार सुबोध राय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार शूटर्स को हथिया

JAP नेता सुबोध राय हत्याकांड का खुलासा, मर्डर के लिए दी गई थी तीन लाख की सुपारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR : बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां पुलिस ने बेलसंड विधानसभा के पूर्व जाप उम्मीदवार सुबोध राय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार शूटर्स को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जाप नेता सुबोध राय की हत्या के लिए तीन लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। 50 हजार रुपए मिलने के बाद बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान जाप नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


शिवहर पुलिस के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले 4 शूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल, गोली और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के नामजद आरोपियों ने ही जाप नेता सुबोध राय की हत्या के लिए तीन लाख रुपए की सुपारी अपराधियों को दी थी। आरोपियों द्वारा शूटर्स के 50 हजार रुपए दिए गए थे।


बाकी का पैसा लेने के दौरान हत्याकांड में शामिल चार शूटर्स को रामवन से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में 9 लोगों पर नामजद आरोपी बनाया गया था जो रामवन गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों में तीन मोतिहारी और एक शिवहर जिले का रहने वाला है। बता दें कि बीते 27 जून को बदमाशों ने रामवन गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान जाप नेता सुबोध राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


JAP नेता सुबोध राय हत्याकांड का खुलासा, मर्डर के लिए दी गई थी तीन लाख की सुपारी