ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : जमीन के लिए जान का दुश्मन बन गया बड़ा भाई, पीट-पीटकर छोटे भाई की ले ली जान

SHEOHAR : शिवहर में जमीन के टुकड़े के लिए खून के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गां

बिहार : जमीन के लिए जान का दुश्मन बन गया बड़ा भाई, पीट-पीटकर छोटे भाई की ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SHEOHAR : शिवहर में जमीन के टुकड़े के लिए खून के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। बड़े भाई और उसके परिवार के लोगों ने छोटे भाई को कमरे में बंद कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी आरोपी भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


दरअसल, सोनबरसा गांव निवासी तेजन महतो के बेटे नंदू महतो का उसके भाई कृष्णनंदन महतो के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। दो दिन पहले नंदू महतो का उसके भाई से विवाद हो गया था। रविवार की सुबह नंदू महतो घर से साइकिल पर सवार होकर कहीं जाने के लिए निकला था। इसी दौरान नंदू के बड़े भाई कृष्णनंदन महतो और उसके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया।इसके बाद आरोपी बड़ा भाई और उसके परिजन नंदू को एक कमरे में ले गए और उसे घंटों बेरहमी से पिटते रहे। 


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नंदू को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नंदू के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन बीच रास्ते में ही नंदू की मौत हो गई। इधर, ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि करीब एक साल पहले मृतक नंदू महतो ने अपने बड़े भाई कृष्णनंदन महतो के बेटे गोलू का गला काटने की कोशिश किया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद नंदू फरार हो गया था। कुछ दिन पहले ही उसे बेल मिली थी।