ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 5 शातिर बदमाश, कारोबारी से मांगी थी रंगदारी; पैसा लेने के दौरान हुए अरेस्ट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां पुलिस ने रंगदारी का पैसा लेने पहुंचे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने सब्जी कारोबारी से 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। जैसे ही बद

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 5 शातिर बदमाश, कारोबारी से मांगी थी रंगदारी; पैसा लेने के दौरान हुए अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां पुलिस ने रंगदारी का पैसा लेने पहुंचे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने सब्जी कारोबारी से 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। जैसे ही बदमाश कारोबारी के घर रंगदारी का पैसा लेने पहुंचे पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। श्यामपुर भटहां थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, बीते 9 अक्टूबर की शाम में सब्जी व्यवसायी रामकरण कुमार शिवहर बाजार में सब्जी बेचकर अपने घर पहाड़पुर जा रहा था, तभी कुछ अपराधियों ने पहाड़पुर पुल पर उन्हें रोक दिया और कारोबारी से 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग कर दी। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। जिसके बाद कारोबारी का पूरा परिवार खौफ के माहौल में जी रहा था।


परेशान कारोबारी ने श्यामपुर भटहां में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि पहाड़पुर गांव में पांच लोग सब्जी कारोबारी के घर रंगदारी का पैसा वसूलने आए हैं। एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर पुलिस टीन ने गांव को चारों ओर से घेरकर सभी अपराधियों को पकड़ लिया।


गिरफ्तार अपराधियों में धीरज कुमार, रंजन कुमार, सीपू कुमार, रितिक कुमार और विपिन कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में सभी बदमाशों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।