ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार: पेड़ से लटका मिला जीजा-साली का शव, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की आशंका

SEOHAR: शिवहर में एक जीजा-साली ने फांसी से फदे से लटकर अपनी जान दे दी। दोनों को शव घर से थोड़ी दूर पर स्थित बगीचे में पेड़ से लटका पाया गया है। एक साथ दो लोगों का शव मिलने के बाद इ

बिहार: पेड़ से लटका मिला जीजा-साली का शव, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में एक जीजा-साली ने फांसी से फदे से लटकर अपनी जान दे दी। दोनों को शव घर से थोड़ी दूर पर स्थित बगीचे में पेड़ से लटका पाया गया है। एक साथ दो लोगों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर की है।


मृतक जीजा-साली की पहचान मोतिहारी निवासी उमाशंकर पटेल के बेटे राकेश पटेल और जहांगीरपुर श्यामपुर भटहा निवासी रविंद्र राय की बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश पटेल अपने ससुराल आया था। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह हुई तो राकेश और उसकी साली रानी घर में नहीं थे।


दोनों को घर से गायब पाने के बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित लीची के बगीचे में दोनों जीजा-साली का शव पेड़ पर फांसी से फंदे से लटका पाया। दोनों का शव मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद उनमें कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में विफल होने के बाद हताशा में आकर दोनों ने यह कदम उठाया है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..