ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: शिवहर के युवक की राजस्थान में हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ NH-227 पर किया प्रदर्शन

SHEOHAR: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के परसौनी बैज वार्ड नंबर 4 के भीम साह के 29 वर्षीय पुत्र रम्भू साह की हत्या राजस्थान के जयपुर में कर दी गयी है। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों

Bihar News: शिवहर के युवक की राजस्थान में हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ NH-227 पर किया प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के परसौनी बैज वार्ड नंबर 4 के भीम साह के 29 वर्षीय पुत्र रम्भू साह की हत्या राजस्थान के जयपुर में कर दी गयी है। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को एनएच-227 पर रखकर आगजनी व सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया।


 पिपराही पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बावजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एन-एच- 227 सड़क कमरौली मध्य विद्यालय के पास जाम कर बवाल मचाया है. आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर तकरीबन एक घंटा सड़क को जाम कर रखा जिस कारण दोनों किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग गई. नगर पुलिस एवं पिपराही पुलिस के समझाने के बावजूद भी लोग सड़क जाम कर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. 


एसडीपीओ सुशील कुमार के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाया गया तथा एफआईआर की कॉपी एसडीपीओ के द्वारा दिखाने पर जाम को समाप्त किया है. एफआईआर कॉपी के अनुसार मृतक रम्भू साह ऊर्फ झब्बू साह कुछ लोगों के कहने पर काम करने जयपुर के मेहरवाल ट्रेडिंग कंपनी बगरू मंडी गया था ।


अपना हिसाब मांगने पर 3 नवंबर को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करके सड़क किनारे फेंक कर भाग गया था. इस बाबत रामजी साहनी, श्रेष्ठ साहनी, गौरव सहनी उर्फ दशरथ सहनी ,सत्येंद्र सहनी, मनोज साहनी ,अखिलेश्वर सहनी सभी परसौनी बैज वार्ड नंबर चार निवासी को नाम हत्या की प्राथमिक की दर्ज किया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

शिवहर, समीर कुमार झा