ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: नाबालिग लड़के का नाले में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

SEOHAR: शिवहर में एक नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव गांव के बाहर स्थिति नाले से बरामद हुआ है। मृतक बच्चे के परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में

बिहार: नाबालिग लड़के का नाले में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में एक नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव गांव के बाहर स्थिति नाले से बरामद हुआ है। मृतक बच्चे के परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर की है।


मृतक बच्चे की पहचान मोतिहारी के इजोरबाड़ा निवासी भोला राम के 11 वर्षीय बेटे मनु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनु अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच रविवार को गांव के बाहर लोगों ने नाले में एक शव को देखा।


शव मिलने की बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मृतक बच्चे के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मनु की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर एसडीपीओ अमिल कुमार भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा