ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में शराब तस्करों के हौसले बुलंद, उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

SHEOHAR: बिहार में पिछले 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून के तहत शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे

बिहार में शराब तस्करों के हौसले बुलंद, उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार में पिछले 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून के तहत शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। इस कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम आए दिन कार्रवाई करती है। शराब तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी करती है लेकिन कभी-कभी शराब तस्कर पुलिस टीम पर भारी पड़ जाते हैं। 


ऐसा ही एक मामला शिवहर में देखने को मिला जहां उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों ने ईंट पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। उत्पाद विभाग की गाड़ी के शीशे को लाठी-डंडे से फोड़ डाला। इस हमले में चार पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। शराब की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी के लिए गयी थी तभी शराब के अवैध धंधेबाजों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। 


इस दौरान पुलिस की टीम ने किसी तरह मुकाबला किया और मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के फुलकांहा की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

समीर कुमार झा की रिपोर्ट