ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार: शादी के बाद भी साली से रिश्ता रखना चाह रहा था जीजा, मना किया तो मौत के घाट उतारा

SHEOHAR: दिल को दहला देने वाली घटना शिवहर की है, जहां एक जीजा ने अपनी साली के बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मठ मसौली गांव की है। साली का अपने जीजा से शादी के

बिहार: शादी के बाद भी साली से रिश्ता रखना चाह रहा था जीजा, मना किया तो मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEOHAR: दिल को दहला देने वाली घटना शिवहर की है, जहां एक जीजा ने अपनी साली के बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मठ मसौली गांव की है। साली का अपने जीजा से शादी के पहले से प्रेम प्रसंग था। लेकिन शादी के बाद वह अपने जीजा से संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसी बात से गुस्साए जीजा ने उसे मौत के घाट उतार दिया।


बताया जा रहा है कि धर्मपुर गांव निवासी हरेंद्र राय की बेटी रिंकी का शादी से पहले अपने जीजा के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बीच पिता ने रिंकी की शादी कही और कर दी। लेकिन जीजा को साली की शादी मंजूर नहीं थी। रिंकी की शादी के बाद भी वह उससे रिश्ता बनाए रखना चाहता था लेकिन रिंकी जीजा से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। रिंकी अपने पति जितेंद्र राय और अपनी मां के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।


बीते 4 मई की देर रात जब रिंकी घर में अकेली थी इसी दौरान उसका जीजा कमरे में पहुंचा और रिंकी का हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से उसने रिंकी के शव पर तेजाब डाल दिया था। बाद में उसका शव खेत से बरामद हुआ। रिंकी के पिता ने अपने बड़े दामाद को आरोपी बनाते हुए तरियानी थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।