ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: घर से बारात निकलने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, एक बच्ची समेत 3 घायल

SHEOHAR: शिवहर के अशोगी बाजार स्थित मल्लाह टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात निकलने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुरनहिया प्रखंड मत्स्यजीवी

बिहार: घर से बारात निकलने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, एक बच्ची समेत 3 घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के अशोगी बाजार स्थित मल्लाह टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात निकलने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुरनहिया प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के अध्यक्ष सुकेश्वर सहनी, रामकृष्ण राम घायल हो गये वही एक बच्ची भी घायल हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुकेश्वर सहनी को रेफर कर दिया।


सुकेश्वर सहनी को सीतामढ़ी के रिंग बांध स्थित नंदीपत मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही घायल गांव की दो बच्चियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीताराम चौधरी के बेटे की आज शादी थी। शादी के लिए बारात घर से निकलने वाली थी लेकिन इससे पहले मंदिर में पूजा के लिए दुल्हे के साथ महिला और पुरुष गाजे-बाजे के साथ ब्रह्मा स्थान के लिए निकले थे तभी रास्ते में किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। 


इस दौरान अफरातफरी तब मच गई जब गोली लगने से सुकेश्वर सहनी, रामकृष्ण राम और गुड्डी घायल हो गई। तीनों को सोनौल सुल्तान स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन मत्स्यजीवी संघ के अध्यक्ष सुकेश्वर सहनी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, पुरनहिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता, एसटीएससी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी में जुटी है।


टैग्स