ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

19 साल की युवती की हत्या, कलयुगी बाप-चाचा और भाई ने दिया घटना को अंजाम

SHEOHAR: बिहार के शिवहर जिले में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां एक 19 साल की युवती की हत्या उसके पिता, चाचा और भाई ने कर दी। इन तीनों को आरोपी बनाया गया है। पूछताछ के क्रम

19 साल की युवती की हत्या, कलयुगी बाप-चाचा और भाई ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार के शिवहर जिले में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां एक 19 साल की युवती की हत्या उसके पिता, चाचा और भाई ने कर दी। इन तीनों को आरोपी बनाया गया है। पूछताछ के क्रम में तीनों ने इस हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।


बता दें कि दिवाली से पहले 21 अक्टूबर को युवती की लाश नयागांव लच्छू टोला स्थित एक तालाब के पास से बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तब जो कुछ सामने आया उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता, चाचा और भाई को दबोचा। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 


पूछताछ के दौरान तीनों ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने कलयुगी पिता वीरेंद्र पंडित, चाचा चंद्र भूषण पंडित और भाई को जेल भेज दिया है। इस घटना में बाप, चाचा और भाई का नाम सामने आने से इलाके के लोग भी हैरान है। हालांकि अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता भी जल्द लगा लिया जाएगा।   

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता