ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar police News:क्यों 15 दिन के भीतर चली गई थानेदार की कुर्सी...जानिए पूरा मामला

Bihar police News:बिहार के शिवहर जिले में रिश्वतखोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना में नगर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है,

बिहार पुलिस, Shivhar Police, रिश्वतखोरी मामला, थानेदार बर्खास्त, हवलदार निलंबित, वाहन जब्ती, रिश्वत मांगने का मामला, पुलिस विभाग कार्रवाई, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, नगर थानाध्यक्ष, कमलेश कुमार, हवलदार
file picture
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar police News: बिहार के शिवहर जिले में रिश्वतखोरी के मामले में करवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष को  निलंबित कर दिया गया है |

क्या है पूरा मामला?

घटना शिवहर जिले की है, जहां 21 फरवरी को कमलेश कुमार को नगर थानाध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 24 फरवरी को पदभार ग्रहण किया, हालाँकि वो यहाँ 15 दिन भी पूरा नही कर सके और  7 मार्च को उन्हें पदमुक्त कर दिया गया।दरअसल, पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के हथिऔल निवासी उपेंद्र प्रसाद यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली थी। स्कॉर्पियो को छोड़ने के एवज में  हवलदार रोशन कुमार ने वाहन मालिक से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी ।

पीड़ित वाहन मालिक ने इस  मामले की शिकायत  सीधे एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से की। लिहाजा एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को जांच का निर्देश दिया। जांच में हवलदार रोशन कुमार को दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।

थानेदार पर कार्रवाई

हालांकि रिश्वत मांगने का मुख्य आरोप  हवलदार पर लगा  था, लेकिन नगर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को भी लापरवाही का दोषी मानते हुए एसपी ने उन्हें पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह शिवहर सर्किल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह को नगर थानाध्यक्ष अब  नियुक्त किया गया है।

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और विभाग में गहमागहमी भी बढ़ी हई है. आम जनता ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है

टैग्स