ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मर्डर के मुख्य आरोपी को किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू मारकर हुई थी हत्या

Bihar Crime News: शिवहर के पहाड़पुर गांव में युवक विशाल कुमार की चाकू मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में युवक विशाल कुमार की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।


शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शुभांक कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 मई की रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल विशाल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार, श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, डीआईयू टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।


एसआईटी ने मानवीय आसूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर गांव निवासी मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण एक महिला से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों युवकों के बीच चल रहा विवाद था। इसी रंजिश में आरोपी ने विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


एसपी शुभांक कुमार मिश्रा ने कहा कि शिवहर पुलिस अपराध नियंत्रण और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता