ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एसपी साहब की गाड़ी को रोक जमादार मांगने लगा नजराना, मौके पर ही SP ने किया सस्पेंड

SEKHPURA: शेखपुरा में पैसे की लालच में एक जमादार ने एसपी की गाड़ी को ही रोक दिया और नजराने की मांग करने लगा। उसकी इस करतूत को देख एसपी साहब ने मौके पर ही उसे सस्पेंड कर दिया।

एसपी साहब की गाड़ी को रोक जमादार मांगने लगा नजराना, मौके पर ही SP ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SEKHPURA: शेखपुरा में पैसे की लालच में एक जमादार ने एसपी की गाड़ी को ही रोक दिया और नजराने की मांग करने लगा। उसकी इस करतूत को देख एसपी साहब ने मौके पर ही उसे सस्पेंड कर दिया। अब जमादार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस मामले को देख प्रकाश झा की फिल्म अपहरण की याद ताजा हो गयी है। 


एसपी कार्तिकेय शर्मा की माने तो कसार थाने में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक रणवीर प्रसाद को वाहनों से अवैध वसूली के मामले में सस्पेंड किया गया है। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। जमादार रणवीर प्रसाद के बारे में इस बात की जानकारी मिली थी कि चांदी पहाड़ से पत्थर और डस्ट लेकर निकलने वाले वाहनों से वह अवैध वसूली करता था। वह बिना हेलमेट वाली बाइक को निशाना बनाता है और बाइक सवार को रोक कर पुलिस को धौंस दिखा 100-200 वसूल लेता है। अवैध वसूली की आदत ऐसी की इसने तो अपने सिनियर को भी नहीं छोड़ा। 


जमादार रणवीर प्रसाद के संबंध में जानकारी मिलने के बाद एसपी कार्तिकेय खुद बिना वर्दी के ही बाइक लेकर निकल पड़े। लेकिन अवैध वसूली की रणवीर की आदत ने एसपी साहब को भी नहीं बख्शा। पैसे की वसूली के लिए उसने एसपी साहब की बाइक को भी रुकवाया। और जब पास आकर बाइक सवार को देखा तो उसके होश उड़ गये। क्योंकि बाइक पर कोई आम आदमी नहीं बल्कि जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा सवार थे। जब तक वह एसपी साहब को कुछ बोल पाता तब तक उसे सस्पेंड किया जा चुका था। जमादार की सारी करतूतों को उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा और यह कदम उठाया।