ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : सोने की चेन के लिए नई नवेली दुल्हन का मर्डर, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां एक सोने की चेन के लिए ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी जैसे ही

बिहार : सोने की चेन के लिए नई नवेली दुल्हन का मर्डर, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
First Bihar
3 मिनट

SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आ रही है जहां एक सोने की चेन के लिए ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी जैसे ही मायके वालों को मिली तो हड़कंप मच गया. परिजन आनन फानन में मृतका के ससुराल पहुंचे. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. 


घटना शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अम्बारी गांव की है. मृतका की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत पचना गांव निवासी अर्जुन महतो की पुत्री मुन्नी कुमारी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि 20 मई 2021 को पूरे रीति रिवाज से मुन्नी की शादी शेखोपुर सराय प्रखंड अंतर्गत स्वर्गीय अरुण महतो के बेटे लव कुश महतो के साथ की गई थी. शादी के बाद से ही पति मुन्नी को प्रताड़ित करता था. 


परिजनों ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद तीन लाख रुपये दहेज के तौर पर दिए थे जिसके बाद भी एक सोने की चेन के लिए लगातार उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था. परिजनों ने कहा कि दुर्गा पूजा तक उन्होंने सोने की चेन देने की बात भी कही थी लेकिन उनके सनकी दामाद ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद दामाद ने उन्हें फोन करके मुन्नी के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की बात कही. 


इसकी जानकारी मिलने के बाद सकते में आए परिजन तुरंत आनन फानन में बेटी से मिलने के लिए निकल गए लेकिन आरोपी पति कभी उसे बरबीघा तो कभी बिहारशरीफ में भर्ती कराए जाने की बात कहकर उन्हें टहला रहा था. जिसके बाद परिजन सीधे उसके ससुराल पहुंचे. ससुराल में मृतका की सास ने उसके घर में नहीं होने की बात कही. इसके बाद परिजन वापस अपने घर लौट आए. उसी दिन शाम को शेखोपुर सराय थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और परिजनों को सूचना दी. इधर घटना के बाद से आरोपी पति फरार है जबकि मृतका के भाई द्वारा पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है. 

टैग्स