ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शेखपुरा: भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा सहित 3 की मौत

DESK: बिहार के शेखपुरा जिले में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में चाचा-भतीजा और एक अन्य की मौत हो गयी है। घटना शेखपुरा-जमुई एनएच के करंडे थाना क्षेत्र की

शेखपुरा: भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा सहित 3 की मौत
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बिहार के शेखपुरा जिले में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में चाचा-भतीजा और एक अन्य की मौत हो गयी है। घटना शेखपुरा-जमुई एनएच के करंडे थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार तीनों लोग बारात जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।


मृतकों में करांडे थाना के तियाय गांव निवासी चाचा-भतीजा टुन्नी और गोलू के साथ लखीसराय के हलसी थाना के प्रतापपुर गांव निवासी विजय भी शामिल थे। तीनों की उम्र 12 से 18 साल के बीच बतायी जा रही है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहुआरा से बल्लापुर बारात जा रहे थे। तभी करांडे थाना क्षेत्र के भिखनी के पास सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 


जिससे दो लोग सड़क पर गिर गये और ट्रक की चपेट में आ गये। इस हादसे में चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक विजय ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना था कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिन्होंने हेलमेट तक नहीं पहन रखा था। जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आने से मौत हो गयी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही ट्रक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।