ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

संपत्ति बटवारे को लेकर दो भाइयों ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा की है, जहां दाल कुंआ खांड पर मुहल्ले में तीन सहोदर भाइयों के बीच हिस्सा को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसमें दो छोटे भाइयों ने 50 साल के बड़े भाई उमेश प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी। इस

संपत्ति बटवारे को लेकर दो भाइयों ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा की है, जहां दाल कुंआ खांड पर मुहल्ले में तीन सहोदर भाइयों के बीच हिस्सा को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसमें दो छोटे भाइयों ने 50 साल के बड़े भाई उमेश प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद उमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति खांड पर मौहल्ला के रहने वाले स्व गौरी शंकर प्रसाद का बेटा है। फिलहाल उसे बेहतर इलाज के लिए पटनारेफर किया गया है। 



घटना को लेकर स्नेथानीय लोगों ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक़ घायल उमेश प्रसाद के दो छोटे भाई शेखपुरा से बाहर रहते हैं। तीनो भाईयो के बीच संपत्ति का बंटवारा किया गया था। लेकिन दोनो छोटे भाइयों को बटवारे से संतोष नही हुआ। 



इसको लेकर भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। ये विवाद इतना भयावह हो गया कि दोनो भाईयो ने बड़े भाई पर लाठी डंडा बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना के बीच उनकी हालत गंभीर हो गई। घायल युवक ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स