ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

रात के अंधेरे में दारोगा कर रहा था ऐसा काम कि एसपी को देख उड़ गए होश, SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

SHEKHPURA: मामला शेखपुरा जिले का है, जहां दो दारोगा सह‍ित छह जवानों रात के अंधेरे में वसूली कर रहे थे। जब मौके पर एसपी पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए, जिसके बाद एसपी ने इन सभी को ध

रात के अंधेरे में दारोगा कर रहा था ऐसा काम कि एसपी को देख उड़ गए होश, SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: मामला शेखपुरा जिले का है, जहां दो दारोगा सह‍ित छह जवानों रात के अंधेरे में वसूली कर रहे थे। जब मौके पर एसपी पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए, जिसके बाद एसपी ने इन सभी को धर-दबोचा। आपको बता दें कि एसपी कार्तिकेय शर्मा रात में लगातार पुलिसकर्मियों और गश्ती दल पर नज़र बनाए रखते हैं। इसी सिलसिले में दो दारोगा सह‍ित छह जवानों को पकड़ा है। 



दरअसल, एसपी जब से एक्टिव हुए हैं तब से सड़कों पर पुलिस की वसूली बंद हो गई है। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी रात के अंधेरे में वसूली के लिए निकल पड़ते हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की रात सड़कों पर वसूली करते दो दरोगा सहित पुलिसकर्मियों को पकड़ा। उन्‍होंने शेखपुरा सदर थाना गश्ती दल और चेवाड़ा थाना गश्ती दल को वाहनों से वसूली करते हुए पकड़ा गया। दोनों दलों में शाम‍िल पुल‍िसवालों पर कार्रवाई की गई है।



मामले को लेकर एसपी ने बताया कि दरोगा भरत यादव समेत 6 पुलिसकर्मियों को शेखपुरा टाउन थाना के गश्ती दल को कालेज रोड में वाहनों से वसूली करते पकड़ा गया, जिसमें दरोगा और तीन पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं चेवाड़ा रोड में चेवाड़ा थाना के दरोगा वृजनंदन सिंह और तीन पुलिसकर्मियों को वाहनों से वसूली करने में पकड़ा गया। सभी को निलंबित कर दिया गया। रात के अंधेरे को एसपी को देख पुलिस महकमे में हलचल मच गया। 

टैग्स