ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कुएं से मिली किसान की लाश, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका

SHEKHPURA: किसान की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने का मामला शेखपुरा में सामने आया है। घटना करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव की है। खेत में काम कर घर लौट रहे 49 वर्षीय किसान अ

कुएं से मिली किसान की लाश, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEKHPURA: किसान की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने का मामला शेखपुरा में सामने आया है। घटना करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव की है। खेत में काम कर घर लौट रहे 49 वर्षीय किसान अशोक महतों की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को कुएं में फेंक दिया गया।  


देर शाम तक जब अशोक महतो घर नहीं पहुंचे तब परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह कुएं से लाश मिलने की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी। जिसके बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। शव की पहचान 49 वर्षीय किसान अशोक महतो के रुप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।