ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

JDU प्रखंड अध्यक्ष की गोली लगने से मौत, शेखपुरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग में गई जान

SHEKHPURA : शेखपुरा के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास की गोली लगने से मौत हो गई है। अरियरी प्रखंड के सनैया गांव में शनिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास की गोली लगने से मौत हो गई है। अरियरी प्रखंड के सनैया गांव में शनिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों की तरफ से जुलूस पर फायरिंग किए जाने की घटना हुई है। इस फायरिंग में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के सिर में गोली लग गई जिससे उनकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि सनैया गांव में शनिवार की देर रात सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकला था जिस पर उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उपद्रवियों की तरफ से जुलूस पर हमला किया गया और प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया। ऐसी हिंसक झड़प के दौरान जेडीयू के प्रकट अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास की सर में गोली लग गई। 


मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ और थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रण में करने का प्रयास किया। हिंसक झड़प के दौरान घायल चार लोगों को पटना इलाज के लिए रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से तनाव को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने हालात पर नजर बनाए रखा है।

टैग्स