ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

देवर से अवैध संबंध के कारण पति ने पत्नी को मार डाला, मासूम बेटे की भी ले ली जान

SHEKHPURA: खबर बिहार के शेखपुरा की है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और चार महीने के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या कर उनके शव को गंगा में फेंक दिया। दरअसल, शख्स की पत्न

देवर से अवैध संबंध के कारण पति ने पत्नी को मार डाला, मासूम बेटे की भी ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: खबर बिहार के शेखपुरा की है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और चार महीने के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या कर उनके शव को गंगा में फेंक दिया। दरअसल, शख्स की पत्नी का देवर के साथ ही अफेयर चल रहा था। एसपी ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक़ मृतका अपने देवर से प्यार करती थी। पति इस बात का विरोध भी करता था। लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा और पति ने पत्नी और बच्चे की जीवनलीला समाप्त कर दी। 




पति से हुए विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी लेकिन पति उसे वापस ससुराल ले आया और फिर पत्नी और बच्चे को रात में नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रात में ही एंबुलेंस से पति दोनों को मुंगेर ले गया और दोनों को गंगा नदी में फेंक दिया। घर आकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसकी पत्नी भाग गई। 




पिता ने शातिराना अंदाज़ में शेखपुरा थाना पहुंचा और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी।  एसपी ने इस पूरी घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि झारखंड के बोकारो की रहने वाली दिव्या कुमारी और शेखपुरा के आशीष कुमार ने २ साल पहले लव मैरिज किया था। फिलहाल पति और एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।