ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

'बुलेट पर जीजा' और 'ले ला पोदिना' गाना बजाने को लेकर भिड़ गये बाराती और शराती, बहनोई को बचाने के चक्कर में पीट गये दूल्हे राजा

DESK: बिहार के शेखपुरा जिले में एक शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। हंगामा का कारण जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल शादी समारोह में डीजे को बुलाया गया था। डीजे पर बज रहे गानों

'बुलेट पर जीजा' और 'ले ला पोदिना' गाना बजाने को लेकर भिड़ गये बाराती और शराती, बहनोई को बचाने के चक्कर में पीट गये दूल्हे राजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के शेखपुरा जिले में एक शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। हंगामा का कारण जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल शादी समारोह में डीजे को बुलाया गया था। डीजे पर बज रहे गानों पर बाराती और शराती के लोग झूम रहे थे तभी एक पक्ष ने  भोजपुरी गाना 'बुलेट पर जीजा' DJ वाले को बजाने को कहा जबकि दूसरा पक्ष 'ले ला पोदिना' गाना बजाने की जिद्द करने लगा। 


फिर क्या था भिड़ गये बाराती और शराती और गाना बजाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गाना बजाने को लेकर हुआ बवाल मारपीट में तब्दिल हो गया। इस दौरान अपने बहनोई को बचाने के चक्कर में दूल्हे राजा भी पीट गये। दूल्हे को ऐसा पीटा कि वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब दूल्हे राजा को होश आया तब किसी तरह उसे शादी के लिए राजी कराया गया। इससे पहले वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ लेकिन समाजसेवियों की पहल पर सामस विष्णुधाम मंदिर में शादी संपन्न कराई गई।


 इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी है। यह पूरा मामला शेखपुरा के शेखोपुर सराय प्रखंड के वेलाव गांव का है जहां डीजे की धुन पर नाचने के लिए जमकर हंगामा हुआ। बेलाव गांव के सुभाष साव की बेटी की शादी नवादा के कौवाकोल निवासी जयप्रकाश गुप्ता के बेटे विनोद गुप्ता के साथ होनी थी। शनिवार की रात जब बारात लड़की के घर पहुंची तो डीजे पर डांस को लेकर हंगामा होने लगा। 


लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोग अपने फरमाईशी गाने पर डांस करने को लेकर एक दूसरे से ही लड़ बैठे। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही अपने जीजा को बचाने गये दूल्हे की भी पिटाई कर दी गयी।   


टैग्स